Saturday, August 3, 2019

हम तो तिनके चुन रहे थे आशियाने के लिए

हम तो तिनके चुन रहे थे आशियाने के लिए,
आपसे किसने कहा बिजली गिराने के लिए,
हाथ थक जायेंगे क्यूँ पीस रहे हो मेहँदी?
खून हाज़िर है हथेली पर लगाने के लिए.

इश्क को दर्द - ऐ - इश्क कहने वाले सुनो,
कुछ भी हो हमने ये दर्द - ऐ - इश्क ले लिया,
वो निगाहों से बच कर कहाँ जायेंगे,
अब तो उनके मोहल्ले में हमने घर ले लिया.

आये बन ठन के शामे सामने वो,
कब्र देखी जो मेरी तो कहने लगे,
अरे आज इतनी तो इसकी तरक्की हुयी
एक बेघर ने अच्छा सा घर ले लिया.

Thursday, August 1, 2019

अपनी बुराई खुद करके,

अपनी बुराई खुद करके, आप अपने दुश्मनों से उनका हक छीन सकते हैं।

dard bada bedard hota

by god ki kasam dard bada bedard hota hai chahe kahi ka bhi ho,
lekin ye sach hai doston sab chale jate hain magar ye nahi jata,
after all dard hi sabse bada humdard hota hai.

आईनों पर, बड़ी धूल जमी

मुहब्बतों की बारिश से कहो, ज़रा ज़ोर से बरसे, नफरतों के
आईनों पर, बड़ी धूल जमी है!

Hum to unme se hain,

Hum to unme se hain,
Jinka Bachpan Altaaf Raza ko sunkar
Aur Jawani Honey Singh ko sunkar guzar rahi hai.
Aap nahi samjhoge.

अंदाज़े-बयाँ बदल देता बात

अंदाज़े-बयाँ बदल देता बात को,
वरना दुनिया में कोई बात
नयी नहीं है.

इधर मेरे दिल पर खंजर चलेगा

इधर जिंदगी का जनाज़ा उठेगा,
उधर जिंदगी मेरी दुल्हन बनेगी,
कफ़न मेरा होगा उन्ही का दुपट्टा,
बड़ी धूम से मेरी मैय्यत उठेगी.

वो परदे के पीछे मैं परदे के आगे,
न वो आये आगे न मैं जाऊं पीछे,
वो आगे बढ़ेंगे तो कुछ भी न होगा
मैं पीछे हटूंगा तो दुनियाँ हँसेगी,

जवानी पर मेरे सितम ढाने वाले,
जरा सोच लो क्या कहेगा ज़माना
इधर मेरे अरमान कफ़न पहेन लेंगे,
उधर उनके हाथों पे मेहँदी लगेगी,

असल से मोहब्बत की दुश्मन है दुनियाँ,
कभी दो दिलों को मिलने न देगी,
इधर मेरे दिल पर खंजर चलेगा,
उधर उनके माथे की बिंदिया सजेगी.