Sunday, December 30, 2018

New Year

New year's first day is Everybody's birthday. So enjoy it and celebrate it. Happy New year n God bless you.

नए साल की बहोत ढेर सारी शुभकामनाएँ

मेरे सभी दोस्तों, भाइयों और सहेलियों को नए साल की बहोत ढेर सारी शुभकामनाएँ,
मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ, कि आप वर्ष 2019 में प्रसन्न रहें, स्वस्थ रहें, मस्त रहें, व्यस्त रहें, पर अस्त - व्यसत ना रहें,
आशा करता हूँ, कि 2019 में पेट्रोल के दाम ना बढ़े, जिससे आप अधिक प्रसन्न रहें,
महेंगाई कंट्रोल में रहे, जिससे आप को टेंशन ना हो और आप पूरे साल स्वस्थ रहे, आपकी आमदनी बढ़े जिससे आप खर्च करने में पीछे ना हटे और आपके परिवार वाले और मित्र लोग भी खुश रहे।
लोकपाल आए या ना आए, भ्रष्टाचार मिटे या ना मिटे, पर आपके चेहरे कि स्माइल प्लीज बनी रहे। सरकार किसी की भी बने, पर आप अपने घर परिवार और देश के प्रति ईमान दार रहे।

ढेर सारी बधाइयों के साथ मेरा मित्र प्रेम स्वीकार करें, और मेरे मित्र बने रहें, आपको और आपके परिवार को बहोत सारी सुंदर सी बधाइयाँ,

:- इस कार्यक्रम के प्रायोजक हैं, कैडबरी डेरिमिल्क

क्यूंकि दिन है सुहाना, कल पहली तारीख है,
मीठा है खाना,  कल पहली तारीख है।

:)

नया साल

Bhai Saab Aap To Rehne Do, Aap Din Badalne K Baad Chaddi To Badalte Nahin, Aapke Liye Saal Kya Khak Badlega. 😝😂

दुग्गल साहब पड़ोसन के साथ

दुग्गल साहब पड़ोसन के साथ न्यू ईयर मनाने के चक्कर में आज सुबह ठंडे पानी से नहा लिए, अब जो आग इश्क़ की लगी थी दिल में 🔥 वो बुझ गई है और रजाई ओढ़े बैठे हैं.....
🤗😂😃😁😆

Friday, December 28, 2018

मेरा इश्क़

अपना दर्द कहें भी तो किससे कहें....
एक मेरा इश्क़ है, जो हार नहीं मानता....
एक मेरा दिल है, जो मेरी बात नहीं मानता....
दोनों जान लेने पर आमादा हैं.......

तेरा ख़याल

तरह तरह से भुलाया मगर ये हाल हुआ...
हर ख्याल से पैदा तेरा
ख्याल हुआ...!!!

रुख ए दफ्तर

उठा अपनी लाश को और तैयार कर
फिर ग़म ए रोजगार की डगर मेरे यार कर

है जो रोज का काम कर वो आज भी
चंद तमन्नाओं का क़त्ल मेरे यार कर

झुका सर फिर सबके सामने
एहसानों की गठरी अपने सर मेरे यार कर

चंद कागज़ के टुकड़े मुमकिन है मिल जाए
चल अब उठ रुख ए दफ्तर मेरे यार कर...