Showing posts with label दफ़न करदो हमें के कुछ साँस मिले. Show all posts
Showing posts with label दफ़न करदो हमें के कुछ साँस मिले. Show all posts

Saturday, October 9, 2021

दफ़न करदो हमें के कुछ साँस मिले

शाम से आँख में नमी सी है
आज फिर आप की कमी सी है
शाम से आँख में नमी सी है

दफ़न करदो हमें के कुछ साँस मिले
नब्ज़ कुछ देर से थमी सी है
आज फिर आप की कमी सी है

वक़्त रुकता नहीं कहीं टिक कर
इसकी आदत भी आदमी सी है
इस की आदत भी आदमी सी है
आज फिर आप की कमी सी है

कोई रिश्ता नहीं रहा फिर भी एक तस्वीर लाजमी सी है
शाम से आँख में नमी सी है
आज फिर आप की कमी सी है