Showing posts with label देखा किया तुझे. Show all posts
Showing posts with label देखा किया तुझे. Show all posts

Wednesday, January 2, 2019

देखा किया तुझे

दो आईने को देखकर देखा किया तुझे
तेरी आंखों में डूबकर देखा किया तुझे

सुन ले जरा क्या कह रही तुमसे मेरी निगाह
खामोशियों से बोलकर देखा किया तुझे

लहरें तो आके रूक गईं साहिल को चूमकर
आंसू पलक में रोककर देखा किया तुझे

तेरी उदासियों में तस्वीर है मेरी
ये सोचके बस एकटक देखा किया तुझे