Showing posts with label पुरुष शराब क्यों पीता है. Show all posts
Showing posts with label पुरुष शराब क्यों पीता है. Show all posts

Monday, April 29, 2024

पुरुष शराब क्यों पीता है

पुरुष शराब क्यों पीता है आइये जानते हैं...

सुबह-सुबह नहा-धोकर काम पर जाने के लिए तैयार होते हुए Wife से कहा जल्दी Lunch पैक कर दो Office के लिए देर हो रही है...

तभी बेटे ने कहा पापा मुझे कल फीस जमा करनी है...
ठीक है बेटा शाम को आकर देता हूँ... 😐

बेटी ने कहा पापा स्कूल में Fancy Dress Competition है, मुझे 'परी' की ड्रेस चाहिए... Okay Baby, शाम को लेता आऊंगा...

पिता जी बोले, बेटा मेरे चश्मे का काँच टूट गया है, इसे लगवा देना और तेरी माँ की आँखों के Operation की तारीख मिल गई है, अस्पताल में भर्ती कराना है... जी पिता जी मैं शाम को ऑफिस से एडवांस ले लूँगा...

जाते-जाते घरवाली ने कहा घर का राशन खत्म होने वाला है, किराने वाले को यह लिस्ट देते जाना और शाम को लेते आना...

अच्छा जी अब मैं चलता हूँ, यह कह वो घर से चल दिया। रास्ते में स्कूटर पंचर हो गया और ऑफिस पहुचने में देर हो गई...

ऑफिस पहुचने पर Boss ने घड़ी की ओर देखा और कहा आइए सर... वो समझ गया देरी की वजह से बॉस नाराज हैं, खैर सोचा आज जल्दी-जल्दी काम निपटा लेता हूँ, ताकि Boss खुश हो जाए क्योंकि शाम को Advance भी लेना है...

काम को जल्द निपटाने के चक्कर में एक गलती हो गई, Boss खुश होने की जगह और नाराज हो गए, एडवांस मांगने की हिम्मत ही नहीं हुई। 🥺

खैर दिन बीता छुट्टी हुई, अब घर पर क्या कहूंगा, यह सोचकर परेशान हो गया। तभी साथी कर्मचारी ने कहा, क्या बात है यार बहुत परेशान दिख रहे हो?

उसने सारी व्यथा अपने दोस्त को बताई और कहा यार दिल करता है, रेल कि पटरी पर लेट जाऊं... 😢

दोस्त ने कहा चल परेशान ना हो , मेरे साथ चल, दोनों ने साथ पी और अपने अपने घरों की ओर चल दिए... घर पहुंच कर उसने कहा कि एडवांस नहीं मिल पाया।

फिर घर में कुछ ये हुआ... 

बेटा माँ से: मम्मी पापा ने शराब पी, पर मुझे फीस नहीं दी...

बेटी: मेरी ड्रेस नहीं लाए और शराब पी ली...

पिता: चश्मा लाने के लिए पैसे नहीं थे और शराब के लिए थे।

माँ: भूल गया है तू, अपना पेट काट कर पाला था तूझे, शराब के लिए पैसे है, माँ के लिए नहीं?

और अंत में पत्नी ने कहा, अब राशन की जगह हमे भी शराब ही पिला दो... 😣

कुछ जानने योग्य तथ्य...

पिता का चश्मा 600 रुपए
माँ का ऑपरेशन 4000 रुपए
बेटे की फीस 700 रुपए 
बेटी की ड्रेस 1500 रुपए 
घर का राशन 5000 रुपए…

शराब जो कि दोस्त ने पिलाई 300 रूपये...

क्या इन 300 रूपयों से घर की जरूरतें पूरी
हो जाती ? 

एक मर्द अपने परिवार के लिए हर संभव प्रयास करता है, उसे प्यार और सम्मान दें, उसकी मजबूरियों को समझने की कोशिश
करें और उसे शराब पीने दें।

तो फिर सब मिलकर प्रेम से बोलो Cheers 🤷‍♂️🤗