Showing posts with label फिर भी अच्छे लगते हो. Show all posts
Showing posts with label फिर भी अच्छे लगते हो. Show all posts

Tuesday, January 8, 2019

फिर भी अच्छे लगते हो..

तुम मौसम मौसम लगते हो
जो पल पल रंग बदलते हो..

तुम सावन सावन लगते हो
जो सदियों बाद बरसते हो..

तुम सपना सपना लगते हो
अक्सर ख्वाबों में दिखते हो..

तुम पल पल मुझसे लड़ते हो
पर फिर भी अच्छे लगते हो.. 🤗🤗